मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इसमें मोकामा में गोपालगंज से अधिक मतदान अभी तक हुआ है। शाम 6 बजे तक मोकामा में 53.45 फीसदी मतदान हुआ। जबकि गोपालगंज में 51.48 फीसदी मतदाताओं ने वोट किया।
यह भी पढ़ें : गोपालगंज व मोकामा में BJP व RJD की अग्निपरीक्षा, कौन कहां कितना मजबूत, जानिए सबकुछ
2020 से दोनों सीटों पर मतदान कम
गोपालगंज और मोकामा दोनों में 2020 में चुनाव हुआ था। लेकिन तब का वोटिंग परसेंटेज अभी से अधिक था। 2020 विधानसभा चुनाव में 54.52 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब गोपालगंज में 55.03 प्रतिशत और मोकामा में 54.01 प्रतिशत मतदान हुआ था।
मोकामा अपडेट
- मोकामा में छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।
- मोकामा विधानसभा के बूथ संख्या 57 पर मतदान के लिए जा रहे एक मतदान कर्मी की मौ’त हो गई है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है।
- टाल के इलाके में माउंटेड मिलिट्री पुलिस की भी तैनाती की गई है।
गोपालगंज अपडेट
- गोपालगंज में नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।
- गोपालगंज के खवाजेपुर में तीन संदिग्ध लोगों को कार समेत हिरासत में लिया गया है। सुरक्षाकर्मी मामले की जांच कर रहे हैं।
- राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता के एजेंट गुड्डू कुमार की पुलिस के साथ तूतू-मैंमैं हो गई। बताया जा रहा है कि गुड्डू मोबाइल लेकर बूथ नंबर 121 पर पहुंचा था। पुलिस ने मोबाइल सीज कर लिया।
- गोपालगंज में अफवाह फैलाने के आरोप में 6 लोग हिरासत में लिए गए।