राजधानी रांची सहित झारखंड के अनेक जिलों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सोमवार को रांची में अपेक्षाकृत तीव्र हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, यह परिवर्तन एक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से हो रहा है, जो मेघालय क्षेत्र में विकसित हुआ है। इस प्रणाली के प्रभाव से 12 मई तक राज्य के अधिकांश भागों में वर्षा, वज्रपात और ओलावृष्टि की घटनाएं संभावित हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 मई तक झारखंड के लगभग सभी जिलों में वर्षा, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है। साइकलोनिक सर्कुलेशन का प्रवेश 6 मई को राज्य में हो चुका है। वहीं 7 मई को, साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। जिसकी वजह से रांची, खूंटी, सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और देवघर जिलों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। 10 मई तक राज्य के अनेक जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है, जिससे लोगों को तीव्र गर्मी से राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग द्वारा 7 मई तक रांची, खूंटी, सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और देवघर जिलों में संभावित ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 10 मई तक राज्य के अनेक जिलों में भारी वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।