नक्सलवाद के खिलाफ रांची पुलिस को लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली तिलकेश्वर गोप को गिरफ्तार कर लिया है। तिलकेश्वर गोप पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का करीबी बताया जाता है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना पर रांची पुलिस की टीम ने तिलकेश्वर गोप को टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र से अरेस्ट किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। रांची, खूंटी समेत अन्य इलाकों में सक्रिय पीएलएफआइ के उग्रवादी तिलकेश्वर गोप के गिरफ्तार होने से संगठन को बड़ा झटका माना जा रहा है।कमांडर तिलकेश्वर गोप के इशारे पर ठेकेदारों और व्यवसायियों से लेवी वसूली की जाती थी।