बिहार में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुए तनाव के बाद अब लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तनावपूर्ण माहौल के बीच अभी भी घटनाएं घट रही है। सासाराम नगर थाना अंतर्गत शेरगंज मोहल्ले में एक धार्मिक स्थल के पास बम विस्फोट होने से आधा दर्जन लोग गंभीर झुलस गए। सूचना पर देर रात रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार-एसपी विनीत कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस-प्रशासन के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हादसा बम बनाने के दौरान हुई है।
मध्य प्रदेश में भूकंप, महसूस किए गए 3.6 तीव्रता वाले झटके
अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
दरअसल सासाराम में दो गुटों में झड़प के बाद कई तरह की अफवाह सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन सहित आम जनों की परेशानी बढ़ गई है। जिससे इंटरनेट सेवा रोहतास जिले में बंद हैं। विस्फोट से आधा दर्जन झुलसे लोगों को सदर अस्पताल, सासाराम में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। डीएम धर्मेंद्र कुमार तथा एसपी विनीत कुमार ने अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दे। किसी प्रकार की परेशानी होने पर वह तुरंत संबंधित पदाधिकारी से कॉल कर संपर्क कर सकते हैं।
विस्फोट के बाद छत के परखच्चे उड़ गए
बम बनाने के दौरान हुई घटना के बाद FSL की टीम को लगाया गया है। जहां सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। घटना स्थल से पुलिस को कई साक्ष्य मिले हैं। विस्फोट होने के बाद घटनास्थल से भागने के दौरान कई जगह पर खून के धब्बे भी मिले हैं। घटनास्थल के पास के एक घर से निकलने के दौरान भी पुलिस को कई साक्ष्य लगने की बात बताई जा रही है। विस्फोट होने के बाद घटनास्थल पर छत के परखच्चे उड़ गए हैं। बम बिस्फोट मामले तीन लोगों गिरफ्तार किया गया है। वहीं सासाराम हंगामा मामले 35 लोगों को अबतक गिरफ्तार किया गया है।