RANCHI: दिल्ली में साक्षी की बेरहमी से हत्या मामले में देशभर में विरोध शुरू हो गया है। आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर रांची में भी हिंदू संगठन और महिलाएं प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान गुरुवार को प्लाजा सिनेमा हॉल के बाहर समाजसेवी भैरव सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज युवतियों और महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। साथ ही कहा कि ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। जो लोग अपनी पहचान छिपाकर लड़कियों को भटका रहे है। बताते चलें कि महिलाएं गुरुवार को फिल्म द केरला स्टोरी देखने के लिए पहुंची थी।
तीसरी बार महिलाओं को दिखा रहे फिल्म
समाजसेवी भैरव सिंह ने 1 जून को तीसरी बार पूरे प्लाजा सिनेमा हॉल को बुक कर लिया है। जहां पर 600 महिलाओं को द केरला स्टोरी मूवी दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा को लेकर जागरूक होना है। इसलिए केरला स्टोरी दिखा रहा हूं। जिससे कि युवा लड़कियां गलत लोगों के चंगुल में न फंसे। उसने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने का काम करें। समाज के उत्थान के युवाओं को समर्पित होना होगा। अगर वे डॉक्टर, इंजीनियर बनते है तो इस लव जिहाद के चक्कर में पड़ने से बचना चाहिए। आज संयुक्त परिवार लगभग खत्म होता जा रहा है। परिवार में सभी संयुक्त रूप से रहते है तो उनका संस्कार और परवरिश भी बच्चों पर दिखता है। इससे पहले भैरव सिंह ने 15 मई और 22 मई भी प्लाजा सिनेमा हॉल को बुक कर सभी को द केरला स्टोरी फिल्म दिखाई थी।