उत्तर प्रदेश के डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को हार्ट अटैक आने के बाद बांदा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को बीते तीन दिनों में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉन Mukhtar Ansari की स्थिति क्या है, इस पर कोई कुछ कहने को अभी तैयार नहीं है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्तार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
कानपुर से बांदा तक बढ़ाई गई सुरक्षा
माफिया मुख्तार अंसारी के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम वो अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मुख्तार के अस्पताल पहुंचने के बाद मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके साथ ही कानपुर से लेकर बांदा तक सुरक्षा बढ़ाई गई है, पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।