न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में सब-वे स्टेशन पर गोलीबारी करने वाले की पहचान उजागर हो गई है। न्यूयॉर्क पुलिस द्वारा जारी स्क्रेच के अनुसार आरोपी 5 फुट 5 इंच लंबा है। डार्क स्किन है। हमले के समय उसने हरे रंग का कंस्ट्रक्शन वेस्ट और सफेद शर्ट पहना था। इसकी जानकारी देने वाले अमेरिकी सरकार से 50 हजार डॉलर का इनाम दिया जाएगा।
हमले में 23 लोग हुए हैं घायल
मंगलवार को हुए इस हमले में 23 लोग घायल हुए हैं। न्यूयॉर्क हमले की जांच कर रही है। जांच में एनवाईपीडी के डिटेक्टिव, एफबीआई
और एंटी रेररिज्म फोर्स शामिल है। घटना के समय भगदड़ मचने से 13 लोग घायल हुए हैं। जबकि 10 लोगों को गोली लगी है। दिलचस्प बात है कि 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में दुनिया का सबसे ख़तरनाक आतंकी हमला हुआ था, वह दिन भी मंगलवार था। तब भी हमला सुबह में हुआ था। दो अमेरिकी यात्री विमानों को अल कायदा के आतंकियों ने न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड टॉवर की दो गगनचुंबी इमारतों से टकराया था। हमले में तीन हज़ारों लोगों की मौत हो गई थी। हमले से अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया दहल गई थी।