बिहार में नहीं छिनेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली... ऊर्जा मंत्री ने साफ की स्थिति

Razia Ansari
0

 

बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार मंडल 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पर बयान देते हुए

Bihar 125 Units Free Electricity: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच राज्य सरकार ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। राज्य के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार मंडल उर्फ बुलो मंडल ने कहा है कि सरकार किसी भी उपभोक्ता से जबरदस्ती मुफ्त बिजली की सुविधा वापस नहीं लेगी। उन्होंने साफ किया कि यह पूरी तरह उपभोक्ताओं की इच्छा पर निर्भर करेगा।

दरअसल, राज्य सरकार 1 दिसंबर 2026 से एक विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत जो उपभोक्ता अपनी मर्जी से 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सब्सिडी छोड़ना चाहते हैं, वे इसका विकल्प चुन सकते हैं। सरकार की इस पहल को लेकर प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Read Alaso: शीतकालीन सत्र के बीच जदयू ने व्हिप जारी किया... लोकसभा में मौजूद रहेंगे सांसद

मामले पर सफाई देते हुए ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार मंडल ने कहा कि सरकार किसी पर भी लाभ छोड़ने के लिए दबाव नहीं बनाएगी। मंत्री के अनुसार, जो लोग सक्षम हैं और स्वेच्छा से 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ त्यागना चाहते हैं, केवल उन्हीं के लिए यह व्यवस्था की गई है। किसी भी आम उपभोक्ता का अधिकार नहीं छीना जाएगा।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का फैसला लागू किया गया था। अब 1 दिसंबर से शुरू होने वाले इस नए अभियान को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने चुनाव जीतने के लिए पहले मुफ्त बिजली की घोषणा की और अब धीरे-धीरे लोगों से यह सुविधा वापस लेने की तैयारी कर रही है।



Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top