आर्यन कैल्विन को न देख पाने पर भड़की भीड़... पुलिस से भिड़ंत और बीजेपी दफ्तर पर पथराव

Razia Ansari
0

 

पटना में कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे के बाद इलाके में स्थिति संभालती पुलिस।

Aryan Kelvin Fans Clash: राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आर्यन कैल्विन को देखने जुटी भीड़ अचानक भड़क गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, अपने पसंदीदा यूट्यूबर की झलक न मिलने से कई दर्शक नाराज हो गए। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और भीड़ तथा पुलिसकर्मियों के बीच टकराव शुरू हो गया।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई के बाद कुछ लोगों ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।

Read Also: बिहार में नहीं छिनेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली... ऊर्जा मंत्री ने साफ की स्थिति

इसी दौरान लौटती भीड़ का एक हिस्सा भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय की तरफ बढ़ गया। वहां भी पथराव की घटना हुई और आसपास के क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कार्यालय के भीतर से सामने आए वीडियो फुटेज में परिसर के अंदर पत्थर पड़े दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने सूचना मिलते ही अतिरिक्त बल के साथ हालात संभाले। अधिकारियों ने त्वरित कदम उठाकर हंगामा शांत कराया और इलाके में कानून-व्यवस्था बहाल की।
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top