Rohini Acharya: रविवार को बिहार की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने किशोर पर राजनीतिक दलाली करने और विभिन्न राज्यों में अलग-अलग दलों के साथ गठजोड़ के हिसाब से रुख बदलने का आरोप लगाया।
इस बयान के तुरंत बाद राष्ट्रीय जनता दल की नेता रोहिणी आचार्य ने संजय जायसवाल और भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया। उन्होंने सोशल मीडिया और बयानों के जरिए अपनी नाराजगी जताई। रोहिणी आचार्य का कहना है कि जब मुद्दे पर हार होती है, तब भाजपा के नेता भाषा की मर्यादा तोड़ते हैं।
Read Also: शीतकालीन सत्र के बीच जदयू ने व्हिप जारी किया... लोकसभा में मौजूद रहेंगे सांसद
रोहिणी आचार्य ने अपने बयान में संजय जायसवाल की भाषा को अपमानजनक और अमर्यादित बताया। उन्होंने कहा कि मुद्दों पर बहस करने और सवालों का जवाब देने के बजाय भाजपा नेता तीखी और आपत्तिजनक टिप्पणियों का सहारा लेते हैं। उनके अनुसार यह रवैया राजनीतिक हताशा को दिखाता है।
राजद नेत्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के अन्य नेताओं के पुराने बयानों का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी में ऊपर से नीचे तक ऐसे बयान सामने आते रहते हैं। रोहिणी आचार्य ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सम्राट चौधरी से जुड़े पुराने बयानों का हवाला देते हुए भाजपा पर निशाना साधा।