Read Also: NDA छोड़ने के सवाल पर चिराग का जवाब, कहा- मैं चौकीदार हूं
गठबंधन की राजनीति पर अपनी बात रखते हुए चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी दल के लिए गठबंधन में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि गठबंधन को किसी दल की आवश्यकता ही महसूस नहीं होगी, तो उसे साथ रखने का कोई औचित्य नहीं बचता। पार्टी प्रमुख होने के नाते अपने संगठन की पहचान और नीतियों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
चिराग के अनुसार, पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल, मध्य बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के क्षेत्रों में कई विधानसभा सीटों को चिन्हित किया है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर लोजपा (रामविलास) राज्य की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर सकती है। उन्होंने इसे किसी को धमकी देने के बजाय संगठन के विस्तार की स्वाभाविक प्रक्रिया बताया।
बिहार में मुख्यमंत्री पद या उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और राहुल गांधी के साथ किसी संभावित गठबंधन के सवालों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनका व्यक्तिगत और राजनीतिक रिश्ता बेहद अलग है। चिराग ने भरोसा दिलाया कि वह ऐसा कोई भी राजनीतिक कदम नहीं उठाएंगे, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच या उनके साथ संबंधों पर कोई आंच आए।
गठबंधन की राजनीति पर अपनी बात रखते हुए चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी दल के लिए गठबंधन में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि गठबंधन को किसी दल की आवश्यकता ही महसूस नहीं होगी, तो उसे साथ रखने का कोई औचित्य नहीं बचता। पार्टी प्रमुख होने के नाते अपने संगठन की पहचान और नीतियों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
'मैं समर्थन कर रहा हूं, समर्पण नहीं'
गठबंधन के भीतर अपनी भूमिका को लेकर चिराग पासवान ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, "मैं समर्थन कर रहा हूं, लेकिन समर्पण नहीं कर रहा हूं। मैं कोई बंधुआ मजदूर नहीं हूं। मेरी पार्टी की अपनी पहचान और अपना एजेंडा है। अगर अपनों से ही समझौता करना पड़े, तो फिर इसका क्या लाभ?" उन्होंने यह भी जोड़ा कि गठबंधन में शामिल होने का मतलब हर मुद्दे पर मौन रहना नहीं होता।सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का विकल्प खुला
उत्तर प्रदेश में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर चिराग ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि सीटों को लेकर सहमति नहीं बनती है, तो पार्टी के पास अकेले चुनाव मैदान में उतरने का विकल्प खुला है।चिराग के अनुसार, पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल, मध्य बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के क्षेत्रों में कई विधानसभा सीटों को चिन्हित किया है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर लोजपा (रामविलास) राज्य की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर सकती है। उन्होंने इसे किसी को धमकी देने के बजाय संगठन के विस्तार की स्वाभाविक प्रक्रिया बताया।
पीएम मोदी के साथ संबंधों पर स्थिति की स्पष्ट
अकेले चुनाव लड़ने की संभावनाओं के बीच चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के प्रति अपनी निष्ठा भी दोहराई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूपी में संगठन विस्तार का अर्थ प्रधानमंत्री मोदी या एनडीए से दूरी बनाना बिल्कुल नहीं है।बिहार में मुख्यमंत्री पद या उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और राहुल गांधी के साथ किसी संभावित गठबंधन के सवालों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनका व्यक्तिगत और राजनीतिक रिश्ता बेहद अलग है। चिराग ने भरोसा दिलाया कि वह ऐसा कोई भी राजनीतिक कदम नहीं उठाएंगे, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच या उनके साथ संबंधों पर कोई आंच आए।


