पटना: आरकेड बिजनेस कॉलेज में आईबीएम जेनेरेटिव एआई वर्कशॉप शुरू

Pawan Prakash
0

 पटना के आरकेड बिजनेस कॉलेज में 10 दिवसीय आईबीएम जेनेरेटिव एआई वर्कशॉप शुरू हुई है।


IBM Generative AI Workshop: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से बीसीए और बीबीए पाठ्यक्रमों के लिए स्थायी मान्यता प्राप्त आरकेड बिजनेस कॉलेज में 10 दिवसीय 'आईबीएम जेनेरेटिव एआई' (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वर्कशॉप की शुरुआत हुई है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और रोजगार के लिए तैयार करना है। जेन एआई विशेषज्ञ प्रिंस आनंद इस वर्कशॉप में छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रहे हैं।
Read Also: कोहरे का असर: फरक्का और उपासना समेत कई प्रमुख ट्रेनें रद्द

इन प्रमुख विषयों का दिया जा रहा प्रशिक्षण

कार्यशाला में बीसीए और बीबीए के विद्यार्थियों के लिए वर्तमान उद्योग की मांग के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिसिस, पाइथन प्रोग्रामिंग, डेटा साइंस फंडामेंटल और जेनेरेटिव एआई जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यह पूरी कार्यशाला चार चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है और इसके बाद शेष तीन चरणों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक चरण में 100-100 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया है, जिससे कुल 400 छात्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने पर जोर

कॉलेज के निदेशक आशीष आदर्श ने बताया कि संस्थान के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए इस तरह के निःशुल्क वर्कशॉप नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में नौकरी के बाजार की जरूरतों को देखते हुए छात्रों की तकनीकी उपयोगिता बनाए रखना बेहद जरूरी है।

वहीं, कंप्यूटर विभागाध्यक्ष अनुपम सिंह ने जानकारी दी कि इस पूरे कोर्स को एआई क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रशिक्षण विश्वविद्यालय के नियमित सिलेबस से अलग है, जो विद्यार्थियों में बेहतर तकनीकी कौशल विकसित करने में मदद करेगा।
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top