Female Teachers Leave Rule: महिला शिक्षकों के अवकाश से जुड़े पुराने भ्रम को शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है। नए स्पष्टीकरण के बाद महिला शिक्षक अब आकस्मिक अवकाश (CL) के साथ विशेष आकस्मिक अवकाश (SL) भी लगातार ले सकेंगी। ग्रीवांस सेल में पहुंची शिकायतों के बाद विभाग ने यह स्थिति स्पष्ट की है।
पहले से लागू है हर माह दो SL का नियम
नियमों के तहत महिला शिक्षकों को हर महीने दो दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश मिलता है। इसके साथ ही उन्हें तय नियमानुसार आकस्मिक अवकाश की सुविधा भी मिलती है। घर-परिवार या बच्चों की देखभाल से जुड़े काम आने पर कई बार शिक्षकों को दोनों अवकाश एक साथ जोड़ने की जरूरत पड़ती है।
अवकाश रद्द होने से बढ़ी थी परेशानी
शिक्षकों की शिकायतों के अनुसार, पहले कई स्कूलों में CL के बाद लगातार SL मांगने पर प्राचार्य अनुमति नहीं देते थे। कुछ जगहों पर पहले मंजूर छुट्टी भी रद्द कर दी जाती थी, जिससे शिक्षकों के बीच उलझन बढ़ गई थी। इसी समस्या को लेकर शिक्षकों ने ग्रीवांस सेल में आवेदन देकर साफ निर्देश मांगे थे।
स्पष्टीकरण से छुट्टी की प्रक्रिया आसान होगी
शिकायतों पर गौर करते हुए शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि दोनों अवकाश लगातार लेने पर पहले जैसी आपत्ति नहीं होगी। इस कदम से अवकाश की स्वीकृति को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति दूर होने की उम्मीद है। इससे महिला शिक्षकों को पारिवारिक और व्यक्तिगत काम के लिए छुट्टियों का तालमेल बिठाने में आसानी होगी।

.jpg)
