Read Also: दो दिवसीय बिहार दौरे पर आएंगे अमित शाह, बिहार पुलिस को देंगे राष्ट्रपति कलर अवार्ड
आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने गुरुवार शाम एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर इस बदलाव की पुष्टि की है। रेलवे के अनुसार, इस ब्लॉक के दौरान अलग-अलग तारीखों में कुल 12 एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी। इसके अलावा, चार प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त या वहीं से शुरू करने का फैसला लिया गया है।
दक्षिण भारत और बिहार को जोड़ने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद
रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक, बिहार और दक्षिण भारत के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। चार्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस (17007) 28 नवंबर के अलावा 5, 8 और 12 दिसंबर को नहीं चलेगी। वापसी में दरभंगा-चार्लापल्ली एक्सप्रेस (17008) को 1, 8, 11 और 15 दिसंबर के लिए रद किया गया है।

Read Also: राजगीर महोत्सव में कृषि मेले का आगाज, मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन
इसी क्रम में जसीडीह-तांबरम एक्सप्रेस (12376) का परिचालन 25 नवंबर और 2 दिसंबर को बंद रहेगा, जबकि तांबरम-जसीडीह एक्सप्रेस (12375) 28 नवंबर और 5 दिसंबर को निरस्त रहेगी। तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस (17433) 7 और 14 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से नहीं खुलेगी। वहीं, रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस (17434) 10 और 17 दिसंबर को रद रहेगी।
चार ट्रेनों के रूट में की गई आंशिक कटौती
पूरी तरह रद की गई ट्रेनों के अलावा चार एक्सप्रेस गाड़ियों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। आरा-दुर्ग एक्सप्रेस (13288) 28 नवंबर और 4 से 15 दिसंबर तक केवल राउरकेला स्टेशन तक ही जाएगी। वापसी में दुर्ग-आरा एक्सप्रेस (13287) 29 नवंबर और 5 से 16 दिसंबर तक दुर्ग के बजाय राउरकेला से ही आरा के लिए रवाना होगी। इन तारीखों पर राउरकेला से दुर्ग के बीच यह सेवा बंद रहेगी।

इन 6 अन्य एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन भी रहेगा बंद
बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस (22843): 11 दिसंबर को रद।
बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस (22844): 12 दिसंबर को रद।
हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (17005): 10 दिसंबर को रद।
रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस (17006): 13 दिसंबर को रद।
वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (17321): 11 दिसंबर को रद।
जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस (17322): 14 दिसंबर को रद।
चार ट्रेनों के रूट में की गई आंशिक कटौती
पूरी तरह रद की गई ट्रेनों के अलावा चार एक्सप्रेस गाड़ियों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। आरा-दुर्ग एक्सप्रेस (13288) 28 नवंबर और 4 से 15 दिसंबर तक केवल राउरकेला स्टेशन तक ही जाएगी। वापसी में दुर्ग-आरा एक्सप्रेस (13287) 29 नवंबर और 5 से 16 दिसंबर तक दुर्ग के बजाय राउरकेला से ही आरा के लिए रवाना होगी। इन तारीखों पर राउरकेला से दुर्ग के बीच यह सेवा बंद रहेगी।
Also Read: UP में सीट शेयरिंग पर चिराग की दो टूक- मैं बंधुआ मजदूर नहीं
इसी तरह गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस (15028) 30 नवंबर, 6 दिसंबर और 8 से 15 दिसंबर तक हटिया स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। वापसी में संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (15027) 1 दिसंबर, 7 दिसंबर और 9 से 16 दिसंबर तक संबलपुर के स्थान पर हटिया से ही गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी। इस अवधि में हटिया और संबलपुर के बीच रेल परिचालन स्थगित रहेगा।
रेलवे की यात्रियों से अपील
आसनसोल रेल मंडल ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। रेलवे ने सलाह दी है कि किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए यात्री घर से निकलने से पहले नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) पोर्टल या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें।