कोहरे के चलते रेलवे का बड़ा एक्शन, प्रयागराज-मुजफ्फरपुर समेत 20 ट्रेनें रद्द

Bobby Mishra
0








सर्दियों के मौसम में घने कोहरे और कम दृश्यता को देखते हुए भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इस अवधि में कुल 20 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 26 ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कटौती की जाएगी।


रेलवे के इस फैसले का असर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेनी होगी।


कोहरे के कारण जिन ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा, उनमें प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, हरिहर एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस और उपासना एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल हैं। निर्धारित अवधि के दौरान इन ट्रेनों का परिचालन नहीं किया जाएगा।रेलवे ने 26 अन्य ट्रेनों के परिचालन के दिनों में भी कमी करने का फैसला किया है। इनमें नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन पहले की तुलना में कम दिनों में होगा।
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top