राजगीर बनेगा महिला अधिकारों की आवाज का राष्ट्रीय मंच, शक्ति संवाद में जुटेंगे 105 प्रतिनिधि

Bobby Mishra
0

 





महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान और महिला आयोगों की संस्थागत क्षमता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से आयोजित ‘शक्ति संवाद’ का पांचवां संस्करण आज राजगीर में आयोजित किया जा रहा है। होटल तथागत के कॉन्फ्रेंस हॉल में होने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देश के 20 राज्य महिला आयोगों के 105 प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, शिकायतों के प्रभावी निवारण, कानूनी संरक्षण और महिला कल्याण के लिए विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर व्यापक विचार-विमर्श होगा।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर सहित विभिन्न गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान राज्य महिला आयोगों को एक साझा मंच पर लाकर उनके अनुभवों, सफल पहलों और कार्यक्षेत्र की चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही संस्थागत कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग के स्तर पर आवश्यक सहयोग और समन्वय की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।


शक्ति संवाद’ राष्ट्रीय महिला आयोग की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य महिला आयोगों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ उनके बीच आपसी सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम के अब तक चार संस्करण आयोजित हो चुके हैं। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के अयोध्या से हुई थी। इसके बाद महाराष्ट्र के मुंबई, नई दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजन किया गया। अब पांचवें संस्करण के लिए राजगीर को चुना गया है। प्रत्येक संस्करण में राज्य महिला आयोगों के बीच संस्थागत सहभागिता और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा मिला है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top