नालंदा के कल्याणबिगहा में परिवार संग पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत... दादा-दादी और मां की प्रतिमा पर किया नमन

Razia Ansari
0

नालंदा के कल्याणबिगहा स्थित स्मृति वाटिका में प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए

Kalyan Bigha (नालंदा): स्वास्थ्य मंत्री निशांत अपने पिता नीतीश कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पैतृक गांव कल्याणबिगहा पहुंचे। उन्होंने यहां अपने दादा कविराज राम लखन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर स्मृति वाटिका में स्थापित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसी स्मृति वाटिका में मंत्री निशांत और परिजनों ने दादी और माता की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया। परिवार के सदस्यों ने उन्हें याद करते हुए नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने अपने दादा को याद करते हुए कहा कि वे एक कुशल वैद्य, स्वतंत्रता सेनानी और समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। उनके अनुसार दादा के संस्कार, विचार और आदर्श आज भी परिवार की पूंजी हैं।

यात्रा के दौरान मंत्री और परिजनों ने गांव के लोगों से भी मुलाकात की। निशांत ने कहा कि गांववासियों से मिलकर उन्हें गहरा प्रेम और अपनत्व मिला।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top