'बिहार कितना गरीब है, एक शादी में दिख गया...' तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह के बहाने सम्राट पर साधा निशाना !

Razia Ansari
0

 

पटना में मीडिया से बातचीत करते राजद नेता तेजस्वी यादव

पटना। बिहार विधानसभा सत्र शुरू होने से ठीक पहले राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कानून व्यवस्था, गरीबी, पलायन और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि सरकार के गठन के बाद से कोई ठोस काम नहीं हुआ है।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के तौर पर वे सरकार से सवाल पूछते रहेंगे और सरकार को पहले अपने काम का हिसाब देना चाहिए। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों का बोलबाला बढ़ा है और एक विवाह समारोह के उदाहरण से बिहार की गरीबी व लोगों की स्थिति साफ दिखती है।

Also Read: परिसीमन विधेयक पर आर-पार के मूड में विपक्ष... सपा ने सभी 37 सांसदों को जारी किया थ्री-लाइन व्हिप

तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह की बेटी की शादी में खाने को लेकर मची लूट का उदहारण दिया। हालांकि उन्होंने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने दावा किया कि बिहार गरीबी, भुखमरी, पलायन, भ्रष्टाचार और अपराध जैसे मामलों में आगे दिखता है।

राजनीतिक दावों के तहत तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में लंबे समय से काबिज गठबंधन ने कोई बड़ा काम नहीं किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि वे न तो अपने नाम पर और न ही अपने काम के दम पर मुख्यमंत्री बने हैं। अधिकारियों के साथ होने वाली बैठकों पर भी तेजस्वी यादव ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को बुलाकर अपराध, सांप्रदायिकता और भ्रष्टाचार से समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।

Also Read: 'मन की बात' में पटना म्यूजियम का जिक्र बिहार के लिए गर्व का क्षण: प्रो. रणबीर नंदन

महिला आरक्षण बिल को लेकर तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार के सामने नई मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस बिल में पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान का भी तेजस्वी यादव ने समर्थन किया, जिसमें चुनाव प्रणाली और व्यवस्था को लेकर गंभीर बातें कही गई थीं। तेजस्वी ने कहा कि राहुल गांधी ने सही कहा है और उनकी पार्टी पहले से इन मुद्दों को उठाती रही है।



Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top