यूपी चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस की नई समितियां... आराधना को मिली जिम्मेदारी, राठौर नाराज !

Razia Ansari
0

 

2027 के चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस की नई समितियां घोषित, संगठन के भीतर उठे सवाल

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने शनिवार को राज्य चुनाव समिति और राजनीतिक मामलों की समिति की घोषणा कर दी। पार्टी ने प्रदेश चुनाव समिति की जिम्मेदारी आराधना मिश्रा मोना को सौंपी है। राजनीतिक मामलों की समिति में कुल 53 सदस्य शामिल हैं।

चुनाव समिति में कई वरिष्ठ नेताओं और सांसदों को जगह मिली है। इनमें वीरेंद्र चौधरी, प्रमोद तिवारी, केएल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्जवल रमण सिंह, राजीव शुक्ला और इमरान प्रतापगढ़ी शामिल हैं। सूची में अजय राय, डॉ. निर्मल खत्री, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, पीएल पुनिया, प्रदीप जैन आदित्य, अनिल शास्त्री, बेगम नूर बानो, जफर अली नकवी और मोहम्मद मुकीम के नाम भी हैं।

इसके अलावा रवि वर्मा, मीम अफजल, कमल किशोर कमांडो, नकुल दुबे, दीपक सिंह, हाजी इमरान कुरैशी, आलोक प्रसाद, देवेंद्र निषाद और सुप्रिया श्रीनेत को भी चुनाव समिति में सदस्य बनाया गया है। इसी क्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने दो नवंबर का आदेश रद्द करते हुए शहला अहररी को यूपी महिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया।

Read Also: सियासत में उतरेंगे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी... बीजेपी में जाने की चर्चा

राजनीतिक मामलों की समिति में चुनाव समिति के सभी सदस्यों के साथ आराधना मिश्रा मोना को भी रखा गया है। इस समिति में राजेंद्र पाल गौतम, राशिद अल्वी, कुंवर दानिश अली, अफरोज खान, अनिल चौधरी, नदीम जावेद और मनोज यादव को भी जोड़ा गया है। सभी जोन के महिला, यूथ और एनएसयूआई अध्यक्षों के साथ यूपी कांग्रेस से जुड़े सचिवों को भी इसमें स्थान मिला है, जबकि सुप्रिया श्रीनेत पदेन सदस्य होंगी। पार्टी जल्द ही चुनाव से जुड़ी दूसरी समितियों के नाम भी जारी कर सकती है।

समितियों के गठन के बीच सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने संगठन में निर्णय लेने के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिना विचार-विमर्श के फैसले लेना पार्टी और प्रदेश संगठन के लिए नुकसानदेह है। राठौर का दावा है कि प्रदेश में पार्टी के सम्मान और मजबूती की रफ्तार धीमी पड़ी है।

राकेश राठौर ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के प्रयासों से यूपी में कांग्रेस मजबूत हो रही थी, मगर कुछ लोगों ने उस गति को रोकने का काम किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस कार्यशैली का विरोध करते हैं। हालांकि राठौर ने यह भी कहा कि वह शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे और बैठक के बाद स्थिति सुधरने की उम्मीद है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top