गोल्डर एरा की मशहूर एक्ट्रेस और पद्मश्री से सम्मानित आशा पारेख को इस साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। आशा पारेख का फिल्म इंडस्ट्री में खास योगदान रहा है। जिसको लेकर अब उन्हें इस अवार्ड से नवाजा जाएगा। आशा पारेख ने कुल 95 फिल्में की है। वही साल 1999 में आई फिल्म ‘सर आंखों पर’ वे आखिरी बार नजर आई थीं। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्विटर के माध्यम से दी है।