• Latest
  • Trending
  • All
  • कारोबार
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
Famous Scam after freedom

Scam: जिसे लोग समय के साथ भूलते चले गए

December 31, 2021

कांग्रेस सत्ता में आते ही महिला आरक्षण को बिना शर्त लागू करेगी : रागिनी नायक

September 25, 2023
परीक्षा दे रहे छात्र

शिक्षा विभाग का दावा फेल : जमीन पर बैठकर परीक्षा दे रहे छात्र, कदाचार की मिली खुली छूट

September 25, 2023
ललन सिंह और अशोक चौधरी

JDU में तनाव,आपस में भिड़े ललन सिंह और अशोक चौधरी, जानें वजह

September 25, 2023

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सुदूरवर्ती गाँव चाटूहासा पहुंचे

September 25, 2023
सीटीईटी का रिजल्ट जारी

जारी हुआ CTET का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से यहां करें चेक

September 25, 2023
लव ट्रायंगल

लव ट्रायंगल: एक शख्स के लिए उलझी दो हसीना, बीच सड़क पर एक दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे

September 25, 2023

ASICS ने किया दो दिवसीय 35वाँ प्रिंसिपल मीट कॉन्फ्रेंस का आयोजन

September 25, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

MP में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी, सनातन को लेकर भी कही बड़ी बात

September 25, 2023
जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनते मंत्री बन्ना गुप्ता

जनसुनवाई कार्यक्रम में आज मंत्री बन्ना गुप्ता ने लोगों की समस्याएँ सुनीं

September 25, 2023
रमेश बिधूड़ी

रमेश बिधूड़ी ने शब्दों के तीर से लोकतंत्र को किया था लहूलुहान…अब कार्रवाई के मूड में पार्टी

September 25, 2023
मवेशी चोर की पिटाई

ग्रामीणों ने की मवेशी चोर की पिटाई, शख्स अस्पताल की बेड पर गिन रहा अंतिम सांसे

September 25, 2023

दिन के उजाले में अवैध कोयला की ढुलाई निरंतर जारी

September 25, 2023
  • About Us
  • Contact
  • Advertisement
Monday, September 25, 2023
  • Login
InsiderLive.in
  • Home
  • देश
  • बिहार
    • पटना
    • पश्चिमी चंपारण
    • सारण
    • अन्य
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • रामगढ़
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • कानपुर
    • प्रयागराज
    • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Insider Special
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...
No Result
View All Result
Home Insider Special

Scam: जिसे लोग समय के साथ भूलते चले गए

Insider Live by Insider Live
December 31, 2021
in Insider Special
0
Famous Scam after freedom
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
[slide-anything id="117531"]

[TeamInsider]: भारत में आजादी के बाद अबतक कई घोटाले हुए। इतिहास खंगाला जाए तो घोटालों (scamकी बहुत लम्बी सूची है। इसका इतिहास भी पुराना है। कुछ घोटालें उजागर हो जाते हैं और कुछ दबे रह जाते हैं। वैसे भी घोटाला भ्रष्टाचार से नेताओं का चोली दामन का साथ रहता है। हर स्कैम के पीछे दल या नेताओं का नाम जरूर जुड़ा रहता है। अगर घोटालों की लिस्ट तैयार की जाए तो हमारे जेहन में वैसा ही घोटाला नजर आयेगा जो चर्चित रहते हैं और जिसे मीडिया द्वारा याद दिलाया जाता है। अगर घोटालों का इतिहास खंगाले तो ऐसे कई घोटाले हैं जो लोगों को याद तक नहीं। कुछ घोटालों की फाइलें बन्द कर दी गईं तो कुछ घोटालों की सुनवाई सालों से अभी तक चल रही है। आजादी के बाद हुए ऐसे घोटाले (Scam) जिसे लोग समय के साथ भूल गए।

जीप खरीदी (1948)

देश आजाद होने के एक साल बाद भारत सरकार ने एक लंदन की कंपनी से सौदा किया था. यह सौदा दो हजार जीपों का था। सौदा लाखों करोड़ों रुपये का था। घोटाले में ब्रिटेन में पदस्थापित तत्कालीन भारतीय उच्चायुक्त वी.के. कृष्ण मेनन का हाथ होने की बात सामने आई थी। यह वही कृष्ण मेनन हैं जो 1957 से 1962 तक रक्षा मंत्री रहे थें। यह राजीव गांधी के बहुत करीब माने जाते थें। बाद में केस बंद कर दिया गया। इसमें किसी भी प्रकार की कोई वसूली नहीं हो पाई थी। उस वक्त भारत पाकिस्तान तनाव चरम पर था इसलिए इन जीपों की जरूरत भारत को तुरंत थी लेकिन इनकी पहली खेप हीं जिसमें जीपों की संख्या 150 शामिल थी, वह भी सीजफायर होने के बाद भारत पहुंची। जीप की क्वालिटी भी बहुत बेकार थी जो चल भी नहीं सकती थी।

साइकिल आयात (1951)

एस.ए. वेंकटरमन जो उस वक्त के तत्कालीन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सेकरेटरी थें उन पर आरोप लगा था कि एक कंपनी को गलत तरीके से साइकिल आयात कोटा दिया था जिसके बदले में इन्होनें रिश्वत ली थी। इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इसमें भी कोई वसूली नहीं हुई।

मुंध्रा मैस घोटाला

साल 1958 में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के करोड़ों रुपये से संबंधित मामला उजागर हुआ था। हरिदास मुंध्रा द्वारा छह कंपनियां स्थापित कर के इस घोटाले को अंजाम दिया गया था। इस कांड में उस वक्त के तत्कालीन फाइनेंस मंत्री रहे कृष्णामचारी का नाम सामने आया था। इसके कारण कृष्णामचारी को अपने पद से इस्तीफा भी देना पड़ा। इस घोटाले में भी किसी प्रकार की कोई वसूली नही हो पाई थी। इस घोटाले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बड़ी किरकिरी हुई थी क्योंकि इसे उजागर करने वाला कोई और नहीं उनके दामाद फीरोज़ गांधी थे।

तेजा ऋण घोटाला

साल 1960 में एक बिजनेसमैन धर्म तेजा ने एक शिपिंग कम्पनी खड़ी की. इस शिपिंग कंपनी के नाम पर सरकार से 22 करोड़ रुपये का लोन लिया गया था। लेकिन बाद में सारे रूपए को यूरोप भेज दिए। इन्हें यूरोप से गिरफ्तार किया गया और 6 साल की सजा दी गई। इसमें भी किसी प्रकार की कोई वसूली नहीं हो सकी।

मारुति घोटाला

साल 1974 का वक्त था जेपी आंदोलन चरम पर था। उस वक्त मारुति कंपनी बनने से पहले एक घोटाला हुआ था जिसे मारूति घोटाला भी कहा गया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम सामने आया था। उन पर आरोप था कि पसेंजर कार का लाइसेंस बनवाने के लिए संजय गांधी की मदद की गई थी और इस घोटाले की आंच इंदिरा गांधी तक पहुंच गई थी।

ऑयल डील घोटाला

साल 1976 में तेल के गिरते दामों को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने हांग कांग की एक फर्जी कंपनी से ऑयल की डील की थी। इसमें भारत सरकार को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा था। इंदिरा गांधी और संजय गांधी का हाथ है इस घोटाला में ऐसा माना गया था।

अब्दुल रहमान अन्तुले घोटाला

साल 1981 दौर था उस वक्त के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एआर अंतुले थें उन पर यह आरोप लगा था कि वह जनकल्याण के लिए प्रयोग किए जाने वाला सीमेंट, प्राइवेट बिल्डर्स को दिए जा रहे थें। इसे सीमेंट घोटाला के नाम से भी जाना गया।

एचडीडब्लू दलाली (1987)

जर्मनी की पनडुब्बी निर्मित करने वाली कंपनी एचडीडब्लू को काली सूची में डाल दिया गया था। क्योंकि उसने 20 करोड़ रुपये बैतोर कमिशन के रूप में लिए थें। लेकिन 2005 में केस बंद कर दिया गया और फैसला एचडीडब्लू के पक्ष में चला गया।

इंडियन बैंक घोटाला

साल 1992 में छोटे कॉरपोरेट और एक्सपोटर्स ने इंडियन बैंक से करीब-करीब 13000 करोड़ रुपये कर्ज लिए थे। ये धनराशि कॉर्पोरेटर और एक्सपोर्टर्स ने  कभी नहीं लौटाई। उस वक्त इंडियन बैंक के चेयरमैन एम. गोपालाकृष्णन थें।

चीनी घोटाला

कल्पनाथ राय साल 1994 में भारत सरकार के खाद्य और आपूर्ति मंत्री थें। उस वक्त बाजार भाव से भी महंगे मूल्य पर चीनी आयात करने का फैसला कल्पनाथ राय ने किया गया था। इस घोटाले में सरकार को 650 करोड़ रूपए का चपत लगा था। इस मामले में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा और जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।

Tags: CyclescamIndianBankscamJeepscamMarutiscamOilscamScamTejascam




InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...

© 2022 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल

© 2022 InsiderLive.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In