लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने झारखंड में स्टार प्रचारकों की लिस्टा जारी कर दी है। इस लिस्ट में 40 सदस्यों का नाम शामिल है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, समेत झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा का नाम हैं।
बता दें कि झारखंड के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार के लिए उतरेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसके तहत चौथे चरण के चुनाव के लिए 40 नेता चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। चुनाव आयोग से सहमति मिलने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने स्टार प्रचारकों की सूची को जारी कर दिया है।
झारखंड में चौथे चरण में चार लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होने हैं। 13 मई को खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा और पलामू में होने वाले चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर घूरन राम तक बीजेपी की ओर से चुनाव प्रचार करते हुए दिखेंगे। इसके अलावा अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, लोकसभा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, शिवराज सिंह चौहान का नाम है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार स्टार प्रचारकों में सबसे ऊपर नरेंद्र मोदी का नाम है उसके बाद भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल समेत कई नेता हैं।
झारखंड के नेताओं में अमर बाउरी, अनंत ओझा, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, सीपी सिंह, नीलकंठ मुंडा, भानुप्रताप साहू, रणधीर सिंह और धूरन राम, दीपक प्रकाश का नाम शामिल हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ रहीं सीता सोरेन और गीता कोड़ा, समीर उरांव को भी स्टार प्रचारक बनाया है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हैं।