लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनावी की तिथियां पास आते-आते राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा में तेजी लाई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 16 प्रत्याशियों का नाम है। सबसे खास बात है कि सभी उम्मीदवार मुस्लिम हैं।
भाजपा आज जारी कर सकती है 5वीं लिस्ट
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार कुछ नए चेहरों को टिकट मिल सकता है।
पूर्व वायुसेना प्रमुख भाजपा में हुए शामिल
पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। ऐसी संभावना है कि वह भाजपा के टिकट पर गाजियाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं।