पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर बयान दिया है। राबड़ी देवी ने कहा कि बीजेपी का मन बनिया से भर गया है, इसलिए महतो को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। राबड़ी देवी ने आगे कहा कि इससे उनको कोई फायदा नहीं होने वाला, जनता बताएगी। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई। दरअसअल, बिहार भारतीय जनता पार्टी ने बिहार प्रदेश में अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। अब बिहार में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी होंगे। इनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक ऐलान भाजपा की तरफ से कर दिया गया है।