होली की छुट्टी के बाद आज एकबार फिर से बिहार विधानमंडल के सत्र की शुरुआत हुई। सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला। दरअसल आज बिहार के शिक्षा मंत्री को बजट पर भाषण देना है। जैसे ही शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने भाषण देना शुरु किया वैसे ही भाजपा की तरफ से हंगामा और तेज हो गया। एक बार फिर से रामचरितमानस का मुद्दा सदन के अंदर गूंजने लगा। भाजपा विधायक ने शिक्षा मंत्री से रामचरितमानस पर दिए विवादित बयान को लेकर माफी की मांग की। शिक्षा मंत्री द्वारा माफी नहीं मांगे जाने पर भाजपा सदन की कार्यवाही से वॉक आउट कर गई।
अपडेट हो रहा है…