कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर बीजेपी सांसद और पाटलिपुत्र संसदीय सीट से एनडीए उम्मीदवार रामकृपाल यादव (Ramkripal Yadav) ने आज आज प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। रामकृपाल यादव ने कहा कि, कांग्रेस ने देश में 60 वर्षों तक केंद्र और राज्य में शासन किया है। कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल में देश का क्या हाल है लोग देख चुके हैं। 60 साल के शासनकाल में लूट, आतंकवाद, नक्सली और भ्रष्टाचार से देश परेशान था।
कांग्रेस ने देश को कुछ नहीं दिया
उन्होंने कहा कि, यह कांग्रेस की चालाकी है, वह देश के लोगों की कमाई को लूटना चाहती है। कांग्रेस सिर्फ मुसलमान को आम लोगों का हक देने की तैयारी में है। लोगों की विरासत की कमाई पर भी टैक्स लगेगा यह कांग्रेस की सोच है। कांग्रेस पार्टी ने अभी तक देश को कुछ दिया नहीं है ना आगे देगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अल्पसंख्यकों को लाभ देने की बात कही थी। राजद को अगर हिम्मत है तो इस बात को खंडन करके दिखाएं।
‘मोदी के जुमले और झूठ से तंग…. लोगों की पसंद बनी इंडी गठबंधन’
हर वर्ग का विकास हुआ है
रामकृपाल यादव ने कहा कि, नरेंद्र मोदी ने अपने शासनकाल में भारत को इस समस्या से बाहर निकाला है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण देश अर्थव्यवस्था में पांचवी स्थान पर पहुंचा है। नरेंद्र मोदी की हर योजना गरीबों के विकास करने के लिए है। मोदी सरकार की हर योजना देश के सभी समुदाय और धर्म के लोगों के लिए है।
होकर रहेगा 400 पार
रामकृपाल यादव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी की सोच का समर्थन राजद कर रही है। यह दोनों पार्टियों मिलकर देश को बर्बाद करना चाहती है। भाजपा अपने काम सोच और नीति के बल पर जनता से वोट मांग रही है। 400 पार का लक्ष्य को कोई रोक नहीं सकती है बीजेपी बिल्कुल 400 पार होगा।