• Latest
  • Trending
  • All
  • कारोबार
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
property details of Nitish Kumar Ministers

Nitish मंत्रिमंडल: सबसे अमीर हैं ‘संजय’ और ‘नीरज’, बे‘कार’ हैं परिवहन मंत्री शीला

January 11, 2022
सीटीईटी का रिजल्ट जारी

जारी हुआ CTET का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से यहां करें चेक

September 25, 2023
लव ट्रायंगल

लव ट्रायंगल: एक शख्स के लिए उलझी दो हसीना, बीच सड़क पर एक दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे

September 25, 2023

ASICS ने किया दो दिवसीय 35वाँ प्रिंसिपल मीट कॉन्फ्रेंस का आयोजन

September 25, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

MP में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी, सनातन को लेकर भी कही बड़ी बात

September 25, 2023
जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनते मंत्री बन्ना गुप्ता

जनसुनवाई कार्यक्रम में आज मंत्री बन्ना गुप्ता ने लोगों की समस्याएँ सुनीं

September 25, 2023
रमेश बिधूड़ी

रमेश बिधूड़ी ने शब्दों के तीर से लोकतंत्र को किया था लहूलुहान…अब कार्रवाई के मूड में पार्टी

September 25, 2023
मवेशी चोर की पिटाई

ग्रामीणों ने की मवेशी चोर की पिटाई, शख्स अस्पताल की बेड पर गिन रहा अंतिम सांसे

September 25, 2023

दिन के उजाले में अवैध कोयला की ढुलाई निरंतर जारी

September 25, 2023
प्रेम-प्रसंग में हत्या

दोहरे ह’त्याकांड का खुलासा: प्रेम-प्रसंग की वजह से भाई ने की थी बहन और उसके प्रेमी की ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2023
नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और सुशील मोदी

BJP को लेकर सॉफ्ट हुआ नीतीश का रुख? NDA में शामिल होने की अटकलों पर राजनीति जारी

September 25, 2023

IRCTC की ओर से “भारत गौरव” ट्रेन 25 अक्टूबर से 5 नवंबर तक

September 25, 2023
गिरिराज सिंह, आक्रोशित ग्रामीण

शिवलिंग विवाद: हिंदुओं की गिरफ्तारी पर भड़के केंद्रीय मंत्री, कहा- हिंदू होना गुनाह तो मैं भी गुनेहगार, मुझे भी गिरफ्तार करे पुलिस

September 25, 2023
  • About Us
  • Contact
  • Advertisement
Monday, September 25, 2023
  • Login
InsiderLive.in
  • Home
  • देश
  • बिहार
    • पटना
    • पश्चिमी चंपारण
    • सारण
    • अन्य
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • रामगढ़
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • कानपुर
    • प्रयागराज
    • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Insider Special
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...
No Result
View All Result
Home Insider Special

Nitish मंत्रिमंडल: सबसे अमीर हैं ‘संजय’ और ‘नीरज’, बे‘कार’ हैं परिवहन मंत्री शीला

Insider Live by Insider Live
January 11, 2022
in Insider Special, बिहार, राज्य
0
property details of Nitish Kumar Ministers
1.7k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
[slide-anything id="117531"]

[Team Insider]: बिहार में CM नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के साथ सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। ब्यौरा इंटरेस्टिंग हैं। क्योंकि कुछ मंत्रियों की हाउसवाइफ पत्नी भी, उनसे अधिक अमीर हैं। परिवहन मंत्री के पास गाड़ी नहीं है तो उपमुख्यमंत्री रेणु देवी असलहों की शौकीन हैं। वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद गाड़ियों क शौक रखते हैं। सीएम नीतीश, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान और समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के साथ उन मंत्रियों के क्लब में शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति एक करोड़ रुपए से कम है। जबकि संजय कुमार झा, नीरज कुमार बबलू, मुकेश सहनी, राम सूरत कुमार और सम्राट चौधरी बिहार सरकार के उन मंत्रियों के क्लब में हैं, जिनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपए से अधिक है।

नीतीश की संपत्ति में गाय-बछड़े भी

Bihar CM Nitish Kumar Property Details Insiderlive

बात सीएम नीतीश कुमार की करें तो अपने मंत्रियों से संपत्ति के मामले में गरीब हैं। मुख्यमंत्री के पास कुल संपत्ति 75.36 लाख की है, जिसमें 16.51 लाख रुपए की चल संपत्ति है। पेश हलफनामे में 58.85 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। मुख्यमंत्री के नाम पर एक फ्लैट है। जो दिल्ली में संसद विहार को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी में है। नीतीश कुमार के पास 13 गायें और उन गायों के 9 बच्चे भी उनकी सम्पति हैं। 13 हजार रुपए की एक्सरसाइज साइकिल का जिक्र भी हलफनामे में है, जबकि नकदी के तौर पर नीतीश कुमार के पास 29,385 रुपए है।

गाड़ियों के शौकीन डिप्टी सीएम तारकिशोर

Bihar Deputy CM Tarkishore Prasad property details insiderlive

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के पास चल संपत्ति 40.12 लाख की व अचल संपत्ति 1.88 करोड़ की है। साथ ही 2.50 लाख का गहना है। उपमुख्यमंत्री की पत्नी के पास 20 लाख का गहना है। अगर गाड़ियों की बात करें तो उपमुख्यमंत्री के पास टोयोटा इनोवो, स्कोर्पियो, टाटा इंडिगो और बोलेरो है। तारकिशोर प्रसाद और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 2.28 करोड़ है।

रेणु देवी को है हथियारों का शौक

Deputy cm Renu Devi property details insiderlive

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के पास एक पिस्टल और राइफल है। इनके पास 42.46 लाख रुपए की चल संपत्ति है। गहने के नाम पर 25 लाख के गहने हैं। अचल संपत्ति में बेतिया, फुलवारीशरीफ में जमीन है। कोलकाता में 1800 वर्गफीट का एक मकान है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत कुमार के पास ट्रक, बस, ट्रैक्टर, टोयोटा, इनोवा, मोटरसाइकिल, राइफल और पिस्टल है।

सबसे अमीर हैं संजय कुमार झा

Minister Sanjay Kumar Jha is the richest minister of Bihar Insiderlive

बिहार सरकार के मंत्रियों में संपत्ति के मामले में सर्वोच्च स्थान पर हैं जल संसाधन व आईपीआरडी मंत्री संजय कुमार झा। संजय कुमार झा और उनकी पत्नी की संपत्ति मिलाकर 14.78 करोड़ की कुल संपत्ति है। इसमें चल संपत्ति 8.35 करोड़ की है जबकि अचल संपत्ति 6.42 करोड़ की है।

Minister Neeraj Kumar Singh property details Insiderlive

संजय कुमार झा के बाद सबसे अधिक संपत्ति ग्रामीण कार्य मंत्री नीरज कुमार बबलू की है। पत्नी समेत नीरज कुमार की कुल संपत्ति 12.94 करोड़ रुपए की है। जिसमें मंत्री की फॉर्च्यूनर और जेसीबी भी शामिल है।

Mukesh Sahni Property Details Insiderlive

तीसरे नंबर पर पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी हैं, जो 11.55 करोड़ की सम्पति के मालिक हैं। मुकेश सहनी के पास 7.87 लाख रुपए की चल संपत्ति और 9.73 करोड़ की अचल संपत्ति है।

सबसे गरीब हैं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री

Jama Khan is the most poor among Nitish Minister Insiderlive

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान के पास मात्र 62.17 लाख रुपए की संपत्ति है।

Samaj Kalyan Mantri Madan Shani Property Details

दूसरे नंबर पर मदन सहनी हैं, जिनके पास सबसे कम सम्पति है। मदन सहनी के पास 82.54 लाख की संपत्ति है।

उद्योग मंत्री पर 83.37 लाख का लोन

Bihar Industrial Minister Shahanwaj Husain property Details Insiderlive

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन की कुल संपत्ति 4.83 करोड़ रुपए की है, जिसमें उनकी पत्नी की भी संपत्ति शामिल है। इसमें चल संपत्ति 1.13 करोड़ रुपए की है जबकि अचल संपत्ति 3.70 करोड़ रुपए की है। मजेदार आंकड़ा यह है कि उद्योग मंत्री ने 83.37 लाख रुपए का लोन ले रखा है। जबकि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की निजी संपत्ति पत्नी से कम है। श्रवण कुमार की पत्नी के पास 2.79 गुणा अधिक संपत्ति है। पति-पत्नी को मिलाकर 2.02 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

बिना गाड़ी की हैं परिवहन मंत्री

Parivahan Minister Shila kumar Property details Bihar Insiderlive

परिवहन मंत्री शीला कुमारी के पास कोई गाड़ी नहीं है। नकद 45 हजार है और 3,43,000 रुपये बैंक में जमा हैं। 16 लाख 20 हजार रुपये के गहने मंत्री के पास हैं। मंत्री और उनके पति के पास जमीन ज्यादा है। शीला कुमारी 2.84 एकड़ जमीन के मालकिन हैं और पति 27 एकड़ से ज्यादा जमीन है के मालिक हैं, इन जमीनों की कीमत दो करोड़ से अधिक है। मंत्री के पास 900 वर्ग फीट में फ्लैट है जिसकी कीमत 45 लाख रुपये है।

अन्य मंत्रियों की संपत्ति का विवरण यहां पर है।

भाजपा कोटे से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की कुल संपत्ति 3.22 करोड़ रुपये की है।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह भी करोड़पती हैं। इनके पास 2.61 करोड़ की संपत्ति है।

बिहार पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के पास 2.12 करोड़ की कुल संपत्ति है।

मंत्री जिवेश कुमार के पास 3 करोड़ 64 लाख की संपत्ति है।

खान और भूतत्व मंत्री जनक राम भी 3 करोड़ से अधिक के मालिक हैं। इनके पास अचल संपत्ति ही 2 करोड़ 3 लाख का है।

बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के पास कुल 2 करोड़ 5 लाख रुपये की संपत्ति है। चल संपत्ति की वैल्यू 1 करोड़ 18 लाख है।

कला, संस्कृति एवं युवा मामलो के मंत्री आलोक रंजन के पास चल संपत्ति से अधिक अचल संपत्ति है। ये कुल 3 करोड़ 74 रुपये संपत्ति के मालिक हैं।

बिहार पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद के पास कुल 1 करोड़ 62 लाख की संपत्ति है।

ग्रामिण विकास मंत्री जयंत राज के पास 1.2 करोड़ की संपत्ति के अलावा 180 ग्राम सोना, राइफल और पिस्टल और गाड़ियां है।

Tags: BiharBihar NewsCM Nitish KumarMinisters of Nitish KumarNitish KumarProperty details of Bihar Ministers




InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...

© 2022 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल

© 2022 InsiderLive.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In