बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों बिहार की समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। लेकिन बिहार में अगर किसी चीज का समाधान नहीं निकल रहा तो वो बढ़ता हुआ अपराध है। बिहार में लगातार अपराधिक घटनाओं का का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नया मामला जमुई से सामने आया है। जहां अपराधियों ने बीते 24 घंटे में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने रविवार को ही एक युवक की गोली मार कर हत्या की थी। वही आज यानी सोमवार को दो और युवकों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जिनका शव सड़क के किनारे मिला है। बता दें कि ये पूरी घटना सोनो थाना क्षेत्र के जुगड़ी गांव के पास की है।
सारण पहुंचे CM नीतीश, BJP ने दिला दी शराबकांड की याद
सड़क किनारे मिला शव
दोनों मृतक युवकों में से एक युवक की पहचान जुगड़ी गांव के रहने वाले मनोज मांझी के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सोमवार की सुबह दोनों युवकों का शव सोनो बाजार की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों कचरा चुनने का काम करते थे। वो घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर एक झोपड़ी में रहते थे। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि किस कारण से अपराधियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। अभी तक अपराधियों का भी कुछ पता नहीं चल सका है।
सवालों के घेरे में पुलिस प्रशासन
दोनों युवकों का शव आस-पास के ग्रामीणों ने सबसे पहले देखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गौरतलब हो कि रविवार इससे पहले रविवार को भी अपरधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था। दिनदहाड़े एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। बीते 24 घंटे में हुई तीन हत्याओं से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। वही इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।