BOKARO : बोकारो जिला के ललपनिया थाना क्षेत्र के ललपनिया बाजार में देर रात को भाकपा माओवादियों के द्वारा पोस्टर चिपका कर अपनी उपस्थिति दर्ज करने का प्रयास किया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा पोस्टर को उखाड़ कर थाना ले जाया गया। यह पोस्टरबाजी थाना से महज कुछ दूरी पर ही हुई है। माओवादियों ने कई पोस्टर लालपनिया के बाजार चौक पर दीवारों में चिपका दिया था। सभी पोस्टर में भाकपा माओवादियों के लेनिन और स्वालिन माओ को लाल सलाम सहित तमाम वीर शहीदों को शत-शत नमन, विश्व के सर्वहारा क्रांति के महान नेता मार्क्स, एंगेल्स, सहित कई स्लोगन लिखा गया था। बेरमो DSP बशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि पोस्टर को पुलिस द्वारा हटा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है कि पोस्ट मरवादियों ने लगाया है या किसी और अपराधी के संगठन के लोगों का काम है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 21 सितंबर को स्थापना दिवस मानती है। 21 सितंबर को ही कई नक्सली संगठनों का आपस में विलय हुआ था।