[Team Insider] जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के गड़ाबासा स्थित मथुरा बगान में अपराधियों ने बुधवार को सरेशाम फायरिंग की। जिसमें एक महिला को पेट मे गोली लग गयी। आनन फानन में घायल महिला को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया।
अपराधियों के फायरिंग में घायल महिला
अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने पर सुनीला शर्मा नाम की महिला के पेट में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती किया गया है। इस गोलीकांड की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा मामले की जांच शुरु कर दी गयी है।
घर के बाहर टहल रही महिला को लगी गोली
जानकारी के अनुसार महिला को गोली उस समय लगी जब वह घर के बाहर टहल रही थी। उसी दौरान अपराधियों ने फायरिंग कर दी और गोली लग गयी। इस गोलीकांड को जानबूझकर अंजाम दिया गया या अनजाने में महिला को गोली लगी। इन सारे बिंदुओं पर पुलिस तफ्तीश कर रही है और इस घटना के दौरान कितने अपराधी थे। इसकी भी जांच की जा रही है।