राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में इन दिनों अत्यधिक लू का प्रकोप जारी है। झुलसा देने वाली धूप और तेज हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इस चिलचिलाती गर्मी से बच्चों की तबीयत पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
अत्यधिक गर्मी के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों ने बच्चों को घरों से बाहर निकलने से मना किया है। अभिभावकों ने स्कूलों में तत्काल छुट्टी की मांग की है।
राज्य के 11 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस सरायकेला खरसावां में दर्ज किया गया है। राजधानी रांची में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले 15 दिनों में रंाची के तापमान में 3-4 डिग्री की अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।मौसम विभाग ने राज्य में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
लू से बचाव के उपाय:
- बच्चों को घरों में ही रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं।
- हल्के रंगों के ढीले-ढाले कपड़े पहनाएं और धूप में निकलने से बचें।
- बच्चों को ठंडे फल और सब्जियां खिलाएं।
- घरों में पर्दे लगाएं और पंखे और कूलर का इस्तेमाल करें।
- बच्चों को गर्मी से जुड़े लक्षणों के बारे में जानकारी दें और समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।