• Latest
  • Trending
  • All
  • कारोबार
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
Once again the threat of Naxalites was seen

Jharkhand : फिर एक बार दिखी नक्सलियों की धमक, पिछले 23 महीने में 50 से ज्यादा वाहनों को किया आग के हवाले

January 8, 2022
सर्वदलीय बैठक

सर्वदलीय बैठक में नीतीश के सामने उठी मांग, जातियां गिनने के बाद खामियां गिने सरकार

October 3, 2023
झारखंड बीडीओ

झारखंड में 152 बीडीओ का तबादला

October 3, 2023
तेजस्वी यादव,राबड़ी देवी और लालू यादव

Land For Job: दिल्ली के लिए रवाना हुए लालू,राबड़ी और तेजस्वी, अदालत में कल होगी सुनवाई

October 3, 2023

संयुक्त मोर्चा ने कामगारों के वेतन रोके जाने व तीन दिवसीय कोल हड़ताल को लेकर किया प्रदर्शन

October 3, 2023

नीतीश ने जिसे ‘अपना बनाने’ की कोशिश की, वो दूर होकर भाजपा से मिला

October 3, 2023

अंशु को उत्तराखंड में मिला ”योग आइकॉन” का अवार्ड

October 3, 2023

मंत्री आलमगीर आलम ने बोकारो में लगाया जनसुनवाई दरबार

October 3, 2023

कोल इंडिया में हड़ताल को लेकर संयुक्त मोर्चा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

October 3, 2023

झारखंड कोलियरी कामगार यूनियन ने मजदूरों की मांग को लेकर CCL प्रबंधन को सौंपा 17 सुत्री मांग पत्र

October 3, 2023

CCL माइंस हादसे के करीब 50 घंटे बाद मलवे में दबा मिला सुरक्षा गार्ड का श’व

October 3, 2023
बिहार जाति मुख्यमंत्री

2.87 प्रतिशत वाली जाति के CM के हाथ दो दशकों से बिहार, टॉप 6 की तीन जातियों से 4-4 सीएम रहे

October 3, 2023
K.K.पाठक के फैसले पर पटना हाईकोर्ट ने लगाई रोक

K.K.पाठक के फैसले पर पटना हाईकोर्ट ने लगाई रोक, कोचिंग संस्थानों से जुड़ा है मामला

October 3, 2023
  • About Us
  • Contact
  • Advertisement
Wednesday, October 4, 2023
  • Login
InsiderLive.in
  • Home
  • देश
  • बिहार
    • पटना
    • पश्चिमी चंपारण
    • सारण
    • अन्य
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • रामगढ़
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • अन्य
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • कानपुर
    • प्रयागराज
    • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Insider Special
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...
No Result
View All Result
Home Insider Special

Jharkhand : फिर एक बार दिखी नक्सलियों की धमक, पिछले 23 महीने में 50 से ज्यादा वाहनों को किया आग के हवाले

Insider Live by Insider Live
January 8, 2022
in Insider Special, झारखंड, राज्य
0
Once again the threat of Naxalites was seen
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

[Team insider] झारखंड में फिर एक बार नक्सलियों(Naxal) ने धमक दिखाना शुरू कर दिया है। हाल ही में हुए दो बड़ी घटनाओं के बाद फिर से अपनी मौजूदगी नक्सलियों ने पेश की है। हालांकि हाल के दिनों में कई बड़े नक्सली या तो आत्मसमर्पण(surrender) किए हैं या पकड़े गए हैं। इसके बावजूद भी झारखंड में नक्सली वारदात कम नहीं हो रहे हैं। एक करोड़ के इनामी राशि वाले नक्सली प्रशांत बोस (Prashant Bose) की गिरफ्तारी के बाद से नक्सलियों ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है।

दर्जन भर हाइवा को किया आग के हवाले

शुक्रवार की रात करीब गुमला जिले नक्सलियों ने उत्पात मचाया। जिले के गुरादारी थाना क्षेत्र के कुंजामपाट स्थित बॉक्साइट माइंस 4 नंबर में हथियारबंद नक्सलियों के दस्ते ने बॉक्साइट ढुलाई में लगे दर्जन भर हाइवा को आग के हवाले कर दिया है। हथियारबंद नक्सली बॉक्साइट माइंस पहुंचकर मजदूरों के साथ मारपीट भी की और गोलीबारी भी की। माइंस के अधिकारियों ने बताया कि तकरीबन ₹11करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

पूर्व विधायक के दो बॉडीगार्ड की हत्या

4 जनवरी को पूर्व विधायक गुरुचरण नायक गोइलकेरा थाना अंतर्गत प्रोजेक्ट स्कूल झीलरुवां में खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने गए थे। उसी दौरान माओवादियों ने हमला कर दिया। जिसमें इस वह बाल-बाल बच गए। लेकिन पूर्व विधायक के दो बॉडीगार्ड की हत्या कर दी गई। जबकि एक बॉडीगार्ड किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। वहीं नक्सलियों ने तीनों बॉडीगार्ड के हथियार भी छीन लिए।

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

12 दिसंबर को लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमे दोनों ओर से घंटो तक गोलियां चलीं। हंलाकि किसी भी तरफ से कोई नुकसान नहीं हुआ।

15 लाख रुपये के इनामी नक्सली मारा गया

15 जुलाई को गुमला के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा-केरागानी जंगल में सर्च अभियान पर निकले सुरक्षा बलों और नक्सलियों मुठभेड़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी का एक सदस्य मारा गया। जिसकी पहचान 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली बुद्धेश्वर उरांव के तौर पर हुई थी। बुद्धेश्वर उरांव नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी का रिजनल कमेटी का सदस्य था। उसके पास से पुलिस ने हथियार और कारतूस भी बरामद किया था।

नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को बनाया निशाना

4 मार्च को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी को ब्लास्ट कराया। जिसमें तीन जवान शहीद हो गए हैं और 2 जवान बुरी तरह से जख्मी हो गये थे।

2 सालों में 50 से ज्यादा वाहनों को किया आग के हवाले

एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 2 सालों में अलग-नक्सली संगठनों के द्वारा 50 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। साल 2020 में 16 और साल में 2021 में नवंबर महीने तक 07 वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा इन 23 महीनों के दौरान कुल 28 नक्सली हमले की घटनाएं हुई है। किडनैपिंग के 06, आईईडी ब्लास्ट की 20 और पुलिस पर हमला करने की कुल 05 घटनाएं हुई है।

मुखबिरी के आरोप लगा कर बना रहे हैं निशाना

पिछले 24 महीने के दौरान राज्य में सक्रिय अलग-अलग नक्सली संगठनों के द्वारा 40 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी गई है। झारखंड पुलिस मुख्यालय के आंकड़े के अनुसार साल 2020 में 26 लोगों की हत्या कर दी गई। वहीं, साल 2021 में लगभग 15 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी गई थी। झारखंड पुलिस लगातार नक्सलियों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसके बावजूद लगातार नक्सली ग्रमीण लोगों मुखबिरी के आरोप में निशाना बना रहे हैं।

विपक्ष ने बोला हमला

राज्य में हुए इन नक्सली हमले के बाद भाजपा विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन पर हमला बोला। और कहा कि हेमंत सोरेन के सरकार में यहां की जनता कभी अमन चैन से नहीं रह सकती है। हेमंत सोरेन नक्सलियों से घिरे हुए हैं या डरे हुए हैं।

Tags: EncounterNaxaliteattacksNaxalitesprashant bosssurrender




InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...

© 2022 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल

© 2022 InsiderLive.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In