RANCHI: चोरी की घटना आए दिन देखने सुनने को मिलती है। जहां चोर कभी दुकान, मंदिर, घर को निशाना बनाते रहते है। वहीं ताज़ा मामला रांची का है। जहां चोरों ने आम लोगों की नींद हराम कर दी है। इस बार चोर ने पुलिस के बंद घर को निशाना बनाया।
3 लाख के जेवर चोरी
मामला डोरंडा थाना इलाके का है। जहां ट्रैफिक अभियान के सिपाही प्रहलाद महथा के घर में ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए नगद और 3 लाख के जेवर चोरी कर चोर फरार हो गए। इसकी जानकारी ट्रैफिक अभियान के सिपाही की पत्नी को उस वक्त हुई, जब वह घर आई तो देखी घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी पूरी तरह से खुली हुई थी और सामान बिखरा था। इसकी सूचना उसने तुरंत अपने पति को दी। आरक्षी प्रहलाद माहथा ने डोरंडा थाना को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।