80-90 के दशक में महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल की तबियत काफी बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी हलात काफी गंभीर बनी हुई है। बता दें कि गुफी पेंटल की उम्र 78 साल है। महाभारत सीरियल में शकुनी मामा के किरदर में बेतरीन अभिनय के लिए उन्हें जाना जाता है। इसके अलावा कई अन्य फिल्म और सीरियल में भी उनके अभिनय को सराहा गया। टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने गूफी पेंटल की हालत गंभीर होने की पुष्टि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर के की है।
बाढ़ और सुखाड़ को लेकर CM नीतीश की बैठक, अधिकारियों को दिया दिशा-निर्देश
गुफी पेंटल की हालत गंभीर
दरअसल टीना घई ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि “गूफी पेंटल जी तकलीफ में हैं. प्रार्थना कीजिए. ओम साई राम प्रेयर्स, प्रेयर्स फॉर हीलिंग, प्रेयर्स नीडेडे।” इस पोस्ट के कॉमेट में गूफी पेंटल के चाहने वाले लोग उनकी स्वास्थ्य की बेहतरी की कमाना कर रहे हैं। बता दें कि 31 मई को ही गुफी पेंटल की तबियत ज्यादा बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन फिलहाल उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
शकुनी मामा के रोल से हुए मशहूर
बता दें कि BR चोपड़ा के निर्देशन में बनी महाभारत सीरियल में गुफी पेंटल ने शकुनी मामा का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। शकुनी मामा वाले किरदार ने ही उन्हें बहुत मशहूर बनाया। बता दें कि अभिनेता बनने से पहले गुफी पेंटल इंजीनियर थे।