अमेरिकी फेमस टीवी शो पॉवर रेंजर्स में व्हाइट और ग्रीन रेंजर का किरदार निभाने वाले स्टार जेसन डेविड फ्रैंक का निधन हो गया है। जेसन ने 49 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया। उनके निधन की जानकारी पॉवर रेंजर्स के को-स्टार र वॉल्टर ई जोन्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी दी। जेसन डेविड फ्रैंक एक एक्टर और एम एम ए फाइटर भी थे। लेकिन उनका असल फेम टीवी शो पॉवर रेंजर्स से बढ़ा।
1993 से टीवी शो पॉवर रेंजर्स से बने थे फेमस
फ्रैंक ने पॉवर रेंजर्स ‘Mighty Morphin’ में टॉमी ओलिवर के नाम से पहचान बनाई थी। यह शुरुआत वर्ष 1993 से हुई थी. जिसके बाद वह खूब चर्चा में आने लगे। और धीरे-धीरे वह रेंजर्स फैमिली में शामिल हो गए। साथ ही फैंस को भी ग्रीन रेंजर्स का किरदार बेहद पसंद आने लगा। उनकी निधन के बाद को-स्टार वॉल्टर ई जोन्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि जेसन अब हमारे बीच नहीं रहे। इसके साथ ही फैंस ने भी दुःख जताया। जेसन आखरी बार My Morphing Life टीवी सेरिएस में नज़र आए।