RANCHI : एटीएस और रांची पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने संयुक्त कार्रवाई में कालू लामा गिरोह के रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों के नाम शुभम विश्वकर्मा, रोहित मुंडा और अभिषेक मलिक है। रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी व अभिषेक मल्लिक को बोकारो से और शुभम विश्वकर्मा को रांची से गिरफ्तार किया गया है। एटीएस और रांची पुलिस की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। बता दें 27 जनवरी 2022 को मोरहाबादी मैदान के पास लव कुश शर्मा गिरोह के अपराधियों ने कालू लामा पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिसमें कालू लामा की मौ’त हो गयी थी। जबकि दूसरे अपराधी शुभम विश्वकर्मा को गंभीर हालत में रिम्स भर्ती कराया गया था।