बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कर्नाटक में हिन्दू लड़की की ह’त्या पर जहां कांग्रेस सरकार पर ममता बनर्जी से आगे निकलने की होड़ बताया, वहीं नीतीश कुमार के बयान जिसमें उन्होंने लालू यादव के द्वारा बच्चे ज्यादा पैदा करने की बात कही थी जिसपरजनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर जोड़ दिया है। कर्नाटक के कॉलेज कैंपस में फैयाज नाम के मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू लड़की को चाकू से गोदने की घटना सामने आने के बाद गिरिराज सिंह का बयान सामने आया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि देखिए एक नया शुरुआत हो गया है तुष्टिकरण की। हर कोई बंगाल का नकल कर रहा है, कर्नाटक सरकार बंगाल से आगे बढ़ना चाहती है। तुष्टीकरण के कारण ही फैयाज हो, इस्लाम हो या सलमान सबने हिंदू लड़कियों को चाकू गोद कर मार डाला, उन लड़कियों का दोष क्या था। कर्नाटक में चाकू से गोद दिया, वहां की सरकार मूकदर्शक बनी है। ममता बनर्जी के राज्य में यह सब होते रहा है, अब कर्नाटक बंगाल से इस मामले में आगे बढ़ना चाहती है, जिसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
पहले चरण में कम वोटिंग के बाद बीजेपी ने बदली चुनावी रणनीति, क्या वोटरों में भरेगी उत्साह ?
जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए सरकार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लालू यादव के परिवारवाद पर सवाल उठाने और कौन इतने बच्चे पैदा करता है कहने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश जी लालू जी के छोटे भाई हैं और राज्य के मुख्यमंत्री हैं, लालू जी पूर्व मुख्यमंत्री थे, अब तो इस नसीहत पर लालू जी चाह कर भी कुछ नहीं कर सकते हैं। लेकिन जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है, आने वाले दिन में जब कॉमन सिविल कोड लागू करेंगे तो इसकी आवश्यकता होगी, देश में इसकी जरूरत है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव द्वारा भाजपा पर यह कहने पर कि हम कलम बांटते हैं और भाजपा वाले तलवार बताते हैं कहने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि सब लोग जानते हैं तेजस्वी यादव को, चरवाहा विद्यालय में भी कलम बांटा गया। अब यह लोग नए कलम बांट रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी विकास और विरासत को लेकर चलता है। विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चलते हैं, हमारी विरासत शिक्षा से भरा हुआ है, इसलिए मुझे उनसे ज्ञान लेने की जरूरत नहीं है, वह ज्ञान नहीं दें।