BOKARO: बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदान पंचायत के ओरदान गांव के 45 वर्षीय उपेंद्र महतो उर्फ लाली महतो की रात में हत्या कर दी गई। मृतक उपेंद्र महतो अपने घर के छत पर गहरी नींद में सोया हुआ था। जिसकी धारदार हथियार से बाएं कान में गहरी वार कर हत्या कर दिया गया। मृतक की पत्नी जब सुबह ऊपर छत पर जगाने गई, तो भागते हुए देवशरण महतो को देखा। पूर्व से मृतक की देवशरण महतो के साथ दुश्मनी चल रही थी। देवशरण को भागते हुए देख उसका पीछा भी की लेकिन मृतक की पत्नी का साड़ी कटीले तार में उलझ जाने के कारण पकड़ नहीं पाई ओर आरोपी भागने में सफल रहा।
हत्या के इस घटना की सूचना पेटरवार पुलिस को दी गई। पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी प्राप्त कर अनुसंधान कर आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया। वहीं पेटरवार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।