रांची : राजधानी रांची के अनगढ़ा थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जहां मिली जानकारी के अनुसार महिला के साथ मारपीट कर उसे निर्वस्त्र पूरे गांव में घुमाया गया।बताया जा रहा है कि महिला अपनी देवरानी का शव लेने परिजन के साथ पहुंचे थे। वही महिला की देवरानी का शव बुधवार को टाटीसिल्वे इलाके में मिला था। इसी दौरान उनके परिजनों और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई। वहीं से मारपीट को लेकर थाने में 7 नामजद और 70 अज्ञात लोगों पर महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। वह इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।